लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद (गौतम शर्मा)। राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 6 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लंबे समय बाद अपने मोबाइल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
थानाधिकारी रामचंद्र कुमावत ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण महिला-पुरुषों के मोबाइल अलग-अलग समय पर गुम हो गए थे। इनमें कुछ मोबाइल 2 वर्ष पहले, कुछ 1 वर्ष पहले तथा कुछ 3 माह पूर्व खोए थे। सभी मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल ट्रेस कर कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल विभिन्न कंपनियों जैसे वीवो, ओप्पो सहित अन्य ब्रांड के हैं।
इसके बाद सभी मोबाइल धारकों को थाना परिसर में बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस का आभार जताया और कुंवारिया पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।
इस सफल कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
