पुलिस कांस्टेबल पवन कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

झालावाड़, डग। भवानीमंडी थाने में तैनात 31 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल पवन कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब पवन कुमार समय पर थाने नहीं पहुंचे, तो उनके साथी जवान उनके किराए के मकान पर गए और उन्हें मृत अवस्था में पाया।

पवन कुमार पिछले 15 महीनों से भवानीमंडी थाने में कार्यरत थे। उनकी मौत की सूचना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मिली। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा और पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे।

मृतक पवन कुमार सवाईमाधोपुर के पास के निवासी थे और उनका चयन 2015 में कांस्टेबल के पद पर हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति की सही जानकारी मिल सकेगी।

पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here