लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। राजधानी जयपुर में पिंक सिटी प्रेस क्लब का 34वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, वहीं वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर लोक टूडे से रितु मेहरा को भी सम्मानित किया गया 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों और साहित्यकारों के हित में लगातार कार्य कर रही है।
️ उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा बोले — “पत्रकार समाज का आईना हैं”
डॉ. बैरवा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और लोकतंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ‘राजस्थान वरिष्ठ अधिसूचित पत्रकार सम्मान योजना’ के तहत अब तक 1,392 पत्रकारों को बीमा योजना में शामिल किया गया है।


इसके अलावा, 32 पत्रकारों के बच्चों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 1.78 लाख रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों और उनके परिवारों की भलाई के लिए कई नई योजनाओं पर काम कर रही है।

अवॉर्ड से सम्मानित पत्रकार
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया —
प्रिंट मीडिया श्रेणी में: आलोक खंडेलवाल, सुरेश योगी, जितेंद्र सिंह राजावत, हर्षा सिंह, अनिल सैन, केजेएस वत्सन, मनीष शर्मा, अजीत सिंह शेखावत, हेमंत कटारा, विम८ल सिंह तंवर, मदन कलाल (दैनिक भास्कर)।डिजिटल मीडिया श्रेणी में: सत्येंद्र शुक्ला, महेन्द्र सैनी, निखिल सिंह, दिलीप सिंह गुर्जर, गिरधर सिंह चौधरी, दिलीप दीक्षित, नीलम मुंजाल, रोशन लाल शर्मा, वैभव लोढा, रिचा शुक्ला, सुनील सुशीला शर्मा, शिवकुमार झालान।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: आसिफ उल्लाह खान, हरि सिंह चौहान, ओम प्रकाश पूनिया, चंद्रशेखर हाड़ा, अजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, महेश आचार्य, संतोष शर्मा (फर्स्ट इंडिया), भागीरथ, रवि शंकर व्यास, हिमांशु शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, योगेंद्र पंचोली, ललित शर्मा कोई सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर लोक टुडे न्यूज़ के लिए रितु मेहरा को सम्मानित किया गया वही रेसलर के तौर पर असमा सैयद अली को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर एम एल स्वर्णकार ने पिंक सिटी प्रेस क्लब की वर्षों से खराब पड़ी लिफ्ट के स्थान पर नई लिफ्ट लगवाने की घोषणा की। विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वह पत्रकारों और सरकार के बीच सेतू का काम करेंगे और पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे । इसके लिए उन्होंने डॉक्टर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा से आग्रह किया कि वह पत्रकारों और सरकार के बीच में सकारात्मक रूप से बात पहुंचाएंगे और पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे राजस्थान में ही नहीं देश में सबसे सरल सौम्य और अच्छे स्वभाव के लिए डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा को जाना जाता है आज जितनी सिविल लाइंस में अन्य मंत्रियों के घरों पर भीड़ नहीं होती है । उससे कई गुना भीड़ उनके आवास पर होती है जिससे साबित होता है कि वह हर आदमी की बात सुनते हैं और सरकार तक पहुंचाते हैं। क्लब के संस्थापक सदस्य संजीव श्रीवास्तव और प्रवीण छाबड़ा उपस्थित रहे।















































