- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दूदू, जयपुर
प्रेमी जोड़े के पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला
मौखमपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
12 घंटे में जघन्य वारदात का खुलासा
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जयपुर जिले के मौखमपुरा पुलिस ने एक गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा मात्र 12 घंटे में कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बाण्डोलाव में एक पुरुष और महिला पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी है। सूचना मिलते ही मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर रूप से झुलसे हुए घायलों को एसएमएस अस्पताल, जयपुर के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर अर्धजली अवस्था में मिले दोनों घायल कैलाश और सोनी देवी—के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष मृत्युकालीन बयान दर्ज करवाए गए। कैलाश के बयान के आधार पर थाना मौखमपुरा में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते रात में कैलाश और सोनी देवी को कैलाश के खेत की टापरी में एक साथ देखकर उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दूदू ASP शिवलाल बैरवा, डीएसपी दीपक खंडेलवाल और थानाधिकारी मौखमपुरा सुरेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।एफएसएल व एमओबी टीमों द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है
- Advertisement -











































