- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर,नागौर। जिला प्रशासन से वार्ता के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर से जयपुर कोच का आंदोलन स्थगित कर दिया है । हनुमान बेनीवाल ने जिला प्रशासन के साथ कोई बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। आपको बता दे की नागौर से जयपुर कूच के दौरान नागौर सीमा के अंतिम गांव बड़ी घाटी में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की।
किसानों की मांगों को लेकर रात भर चली बातचीत के बाद सुबह करीब 6:00 बजे सभी मांगों पर प्रतिनिधि मंडल ने सहमति व्यक्त की । प्रतिनिधि मंडल में दिलीप चौधरी पूर्व मंत्री, इंद्रा देवी बावरी पूर्व विधायक, प्रभाती लाल जाट ,गिरधारी लाल पूर्व अध्यक्ष पालिका रिया बड़ी, विजयपाल राव, सुरेंद्र बेड़ा, हर सुखराम, रामनिवास सरपंच शामिल हुए और इन्होंने प्रशासन से बातचीत के बाद सहमति जताई। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने सरकार से बातचीत करके इलाके में अवैध बजरी खनन और अन्य मांगे मान ली है । उनका कहना था कि अब अवैध बजरी खनन को लेकर दोबारा उनका आंदोलन नहीं करना पड़ेगा। जल्दी ही सर्वे होगा और जो भी अवैध खनन कर रहे हैं या अवैध खनन से जुड़े हुए हैं उन पर सरकार कार्रवाई करेगी । आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल का काफिला हजारों की संख्या में नागौर से जयपुर के लिए कुछ कर गया था और हनुमान बेनीवाल ने रात में ही लोगों को संदेश कर रोका था । फिर प्रशासन के साथ बातचीत की थी। बातचीत के बाद में मौके पर जिला कलेक्टर एसपी और हनुमान बेनीवाल ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की जिससे प्रशासन में राहत की सांस ली।
- Advertisement -











































