सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवेंस (एसपीजी), इंडिया
प्रकृति संरक्षण हेतु विशेष ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम आयोजित
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। सोसायटी फॅार पब्लिक ग्रिवेंस (एसपीजी) इंडिया ने गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन कर रहा है। संगठन के अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रो. बी.डी. रावत ने बताया की इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में प्रक़ति जल और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। 
संगठन के सचिव डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने बताया कि इस अभियान के तहत “प्रकृति बचाओ और वन्यजीव बचाओ” विषय पर आधारित एक विशेष शैक्षिक भ्रमण दिल्ली रोड स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में आयोजित किया गया, जिसमें 750 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसपीजी, इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. गुंजन खंडेलवाल और दीपाली सोकिया ने इसे छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। कई छात्रों ने पहली बार वन्यजीवों को इतने निकट से देखा और उनकी रक्षा के महत्व को समझा।
कार्यक्रम समन्वयक प्रेम कांत, राजेश, दक्षेश एवं दर्श कुमार ने बताया कि छात्रों में जल संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना प्रबल रूप से देखी गई। वे अब इन मूल्यों को आत्मसात कर भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
कार्यक्रम प्रभारी शुभ्रा खंडेलवाल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के लिए वन्य जीव संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें दर्श व शुभांक प्रथम, त्रिशिका द्वितीय व शुभ तृतीय स्थान पर रहे।