प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संस्कृति, पर्यटन के साथ लोक कला को वैश्विक मंच पर प्रोत्साहन देने का किया कार्यः- मदन राठौड़

0
36
- Advertisement -

 

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सदन में दी जानकारी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया)
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोक कलाकारों को भी प्रोत्साहित करने का काम कर रहे है। केंद्र सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की ओर से ‘‘वैश्विक भागीदारी योजना‘‘ के तहत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के साथ भारत की वैश्विक छवि को संवर्धित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से विदेशों के साथ सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाने, द्विपक्षीय सांस्कृतिक सपंर्क को बढ़ाने, भारत की संस्कृति को विश्व के मंच पर पहचान दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी सदन को दी।

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि भारत की कला एवं संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इसमें भारत महोत्सव इसका मुख्य घटक है। भारत महोत्सव के तहत भारतीय कलाकारों को विदेशों में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाता है। इसमें लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक रंगमंच, कठपुतली कला, शास्त्रीय एवं पारंपरिक नृत्य, प्रयोगात्मक नृत्य, रंगमंच जैसी विधाओं के माध्यम से कलाकार अपनी कला प्रदर्शित करते है। इसके साथ भारत-विदेश मैत्री सांस्कृतिक सोसाइटियों को सहायता अनुदान एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों को सहयोग अनुदान भी अन्य दो घटक है।

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि भारत महोत्सव में प्रदर्शन करने के लिए कलाकारों पर खर्च होने वाला समस्त खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। संस्कृति मंत्रालय ने विभिन्न कला रूपों के अंतर्गत पूरे भारत से 627 कलाकरों/समूहों को पैनलबद्ध किया गया है। विदेशों में भारत महोत्सवों में प्रदर्शन करने के लिए कलाकरों का चयन पैनलबद्ध सूची में से किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन का सदस्य देश है और यूनेस्को के कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक सम्मेलनों का भाग भी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here