लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई सामाजिक व सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सब्जी मंडी और इंदरगढ़ रोड स्थित गोशाला में गायों को चारा खिलाकर की गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता गाड़िया लुहार, कालबेलिया और भांड समाज के गरीब परिवारों व बच्चों के बीच पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और फल वितरित किए गए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है। आज पूरा विश्व उनके सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व पर भरोसा करता है। उनके तप, त्याग और अथक परिश्रम से भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक मंच पर बढ़ी है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौतम, मंडल महामंत्री महेश खंडेलवाल, भाजपा नेता जगदीश साहू, सुरेश कुमावत, प्रहलाद प्रजापत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता बढ़ाया, पारुल गोयल, मंत्री शंभु दयाल सैन, आकाश गूजर, लोकेश सुवालका, विजेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जुबेर पठान, मोहमद हुसैन, रिंकेश चेची, नारायण गुजर, मनोज पारीक, रिंकू अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















































