लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए की राशी स्वीकृत की है।जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।ग्राम के गणमान्य शेरसिंह सोलंकी एवं श्योजीलाल धाकड़ ने बताया कि वर्तमान में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय अटल सेवा केंद्र की पुरानी इमारत के एक हॉल में संचालित हो रहा है। वर्ष 2023 में इसे उप स्वास्थ्य केंद्र से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया, लेकिन भवन के अभाव में अटल सेवा केंद्र पुराने भवन के एक हॉल में ही संचालित हो रहा है।ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक एवं जिला प्रभारी मंत्री के प्रयासों के बाद राज्य सरकार द्वारा नई इमारत के लिए राशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।










































