पूर्वजों की याद में पौधे लगाना धार्मिक व पर्यावरणीय प्रथा: प्रीति लोहिया

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी में बच्चों संग लगाए गए औषधीय व छायादार पौधे

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एमपीएस पब्लिक स्कूल छापरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में आंवला, बेल, अशोक, गिलोय सहित कई प्रकार के औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में बच्चों को पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।


पूर्वजों की याद में पौधारोपण का महत्व

जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया ने बताया कि “पूर्वजों की याद में पौधे लगाना एक धार्मिक और पर्यावरणीय प्रथा है। इस कार्य से न केवल पूर्वज प्रसन्न होते हैं बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होता है और परिवार को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष उत्सव और त्योहार पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि पेड़-पौधों का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इससे पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा।


कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस अवसर पर पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, स्कूल प्रधानाचार्य रेखा लोहिया, विनिता तापड़िया, अंजना तोषनीवाल, राजकुमारी शर्मा सहित स्कूल स्टाफ के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव भारती बाहेती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here