लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
8 अक्टूबर को होगा शिवचरण माथुर और स्वतंत्रता सेनानी सुशीला देवी की मूर्तियों का अनावरण
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
माण्डलगढ़ उपखंड के भार जी का खेड़ा में आगामी 8 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर की मूर्तियों का अनावरण किया जाएगा। इसी दिन श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान कार्यालय का लोकार्पण समारोह भी होगा।
तैयारियों का लिया जायजा
संस्थान अध्यक्ष वंदना माथुर और सचिव विभा माथुर ने धामनियां, थल कलां, काछोला, सरथला और झंझोला का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
जनसेवा सर्वोपरि रही: वंदना माथुर
संस्थान अध्यक्ष वंदना माथुर ने कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर जी ने सदैव जनसेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने माण्डलगढ़ क्षेत्र सहित राजस्थान के विकास और उन्नति को ही अपनी प्राथमिकता बनाया। हमारा संस्थान भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।”
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दौरे के दौरान जगह-जगह वंदना माथुर और विभा माथुर का कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया।















































