- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। कस्बे के रायको की ढाणी स्थित जोगेश्वर धाम में पूर्व महंत योगी कैलाशनाथ जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर 12 अक्टूबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान महंत योगी पर्वतनाथ जी महाराज ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8:15 बजे अनुष्ठान हवन, 9:15 बजे समाधि पूजन तथा 12:15 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा।
पुण्यतिथि से एक दिन पूर्व रात्रि में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
- Advertisement -















































