पूर्ण सद्गुरु ही करवा सकते है जीवन की नैया पार

0
97
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बड़लियास ग्राम मे निरंकारी सत्संग आयोजित,सत्यमार्ग पर चलने की दी सीख

(केसरीमल मेवाड़ा)

माण्डलगढ़। क्षेत्र के बड़लियास ग्राम में 6 जून गुरुवार रात्री को निरंकारी सत्संग का आयोजन भीलवाड़ा जोनल महात्मा जगपाल सिंह जी राणावत के पावन सानिध्य में आयोजित की गई। सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए भीलवाड़ा जोनल महात्मा जगपाल सिंह जी राणावत ने बताया कि जीवन की भागमभाग में मानवमात्र धन संग्रहण के लिए दौड़भाग में व्यस्त है नाना प्रकार के जतन कर बस केवल अपने स्वार्थों की पूर्ति करने में मिले कीमती मानव जीवन को व्यर्थ में गवां रहा है। जिससे इस जीवन का कल्याण असम्भव है।

मानवमात्र को अपने जीवन के कल्याण के लिए परोपकार की भावना के साथ जीवन को जीने की जरुरत है केवल अपने जीवन की सभी इच्छाएं तो पशु भी कर लेता है लेकिन इंसान भी पशु समान जीवन जीकर मिले जीवन को बेकार कर रहा है। जीवन के कल्याण के लिए पूर्ण सद्गुरु की शरण पाकर जीवन की नैया पार की जक सकती है व मिले जीवन का सही से सदुपयोग हो सकता है। सिंह ने हमेशा सेवा,सत्संग व सिमरण का सहारा लेकर वैर, इर्ष्या, नफरत को दरकीनार कर प्रेम,भाईचारा, मिलवर्तन के भाव मन में संजोकर जीवन जिए तो खुशहाली आपके कदम चूमती रहेगी।

सत्संग में कोटड़ी पूर्व प्रधान विजयसिंह जी, महात्मा सुखदेव जी बोरखेड़ा,वेणीराम जी बड़लियास,महात्मा,मुकेश समर्पित,रामलाल रानीखेड़ा,शंकर महात्मा कोटडी,दुर्गालाल जी मोहनपुरा,राजकुमार महात्मा,अनिल महात्मा सहित अन्य सन्तो द्वारा गीत,भजन व विचार सेवा से उपस्थित सन्तो का मार्गदर्शन किया। विदित रहे कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा जून माह में विशेष सत्संगों के आयोजन के लिए इस माह में विभिन्न गांवों, ढाणियों, मजरो व शहरों में भव्य रूप से जोनल स्तर पर सत्संगों की गंगा बहाई जा रही है जिसमे जोनल क्षेत्र के सभी सन्तो को स्नान करने का पावन सानिध्य जोनल महात्मा जगपालसिंह जी का विशेष पावन आशीर्वाद मिल पा रहा है। इसी क्रम में पांसल,जेतपुरा,राणाजी का गुड्डा सहित उदयपुर, बांसवाड़ा आदि जिलों में सत्संग की रसधारा का प्रवाह किया जा रहा है जिसमे अपने अपने क्षेत्र से सन्त-महात्मा बढ़चढ़कर सेवाएं प्रदान कर रहे है व सत्संग का रसपान प्राप्त कर रहे है।
बीती रात्रि बड़लियास ग्राम में आयोजित हुई सत्संग में भीलवाड़ा, मंगरोप,हमीरगढ़, बीगोद,माण्डलगढ़,कोटड़ी, बड़लियास,बोरखेड़ा, नन्दराय, सोपुरा,खटवाड़ा,गोविंदपुरा सहित अन्य गांवों के संतो ने भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here