पूछताछ के नाम पर बुलाया , फिर पुलिस ने की पिटाई , गुस्से में लोग

0
53
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर 

शहर में पुलिसकर्मियों पर जबरन वसूली और मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। माता का थान थाने में हुई जबरन वसूली का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मंडोर थाने से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक परिवाद में पूछताछ के नाम पर बुलाए गए युवक की थाने में पिटाई कर दी गई, जबकि पीड़ित युवक की उस मामले में कोई भूमिका नहीं थी। आरोप है कि लाल सागर चौकी में तैनात एएसआई धन्ना राम और कांस्टेबल प्रेमा राम ने युवक को बुरी तरह मारा-पीटा। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं।

यही नहीं, आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक का मोबाइल फोन और जेब में रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए। बाद में रकम मांगने पर केवल 19 हजार रुपये लौटाए गए, शेष रकम देने से इनकार कर दिया गया।पीड़ित युवक ने पूरी घटना की शिकायत पुलिस आयुक्त को लिखित रूप में दी है और न्याय की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि निर्दोष होने के बावजूद उसके साथ थाने में मारपीट और लूट की घटना हुई, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है।

मंडोर थाना इलाके का मामला

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here