पुलिस कांस्टेबलों ने सीसीटीवी फूटेज से ढुंढ़े महिला के ऑटो में छूटे 2 बैग

0
163
- Advertisement -

लाखों की ज्वैलरी और कपड़े मिलने से महिला ने पुलिस को दिया धन्यवाद

पुलिस की सतर्कता से खोजा ऑटो चालक को ऑटो में महिला भूल गई थी अपने दो बैग

बैग में कपड़ो के साथ रखे थे लाखों के जैवर,पुलिस को दिया धन्यवाद

ऑटो चालक की बदल गई थी नीयत

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

धौलुपुर। राजस्थान के पाली जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु अपने दो बैग ऑटो में भूल जाती हैं और काफी खोजबीन के बाद उस महिला को वह ऑटो चालक नहीं मिलता हैं.रोती बिलखती हुई महिला धौलपुर शहर के गुलाब बाग चौराहे पर स्थित ट्रैफिक पॉइंट पर पहुंचती हैं और ट्रैफिक इंचार्ज आशुतोष चारण को आपबीती सुनाती हैं.इसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज आशुतोष चारण ने हैड कांस्टेबल बाबूलाल,कांस्टेबल योगेंद्र और चेतन मीणा को ऑटो चालक को ढूंढने की जिम्मेदारी दी जाती हैं।

ट्रैफिककर्मियों ने शहर में ऑटो चालक की तलाश

ट्रैफिक कर्मी शहर भर में ऑटो चालक की तलाश करते हैं.लेकिन वह नहीं मिलता हैं.इसके बाद ट्रैफिक कर्मी अभय कमांड कैमरों की मदद से ऑटो की सटीक जानकारी लेकर चालक के पहुंचते हैं और उससे पूछताछ कर महिला के दोनों बैग बरामद कर लेते हैं.ट्रैफिक कर्मी दोनों बैग लाकर महिला को सौंप देते हैं तो उसके चेहरे ख़ुशी लौट आती हैं और वह ट्रैफिक पुलिस का शुक्रिया अदा करती हैं।

परिवार सहित महिला आई थी धार्मिक यात्रा पर
बता दें कि पाली जिले की रहने वाली मनोरमा अपने परिवार के साथ बाड़ी उप खंड के बाबा विशिनिगीर धाम पर आई हुई थी । मनोरमा बाड़ी से धौलपुर शहर के गुलाब बाग़ चौराहे पर पर बस से उतरी और ऑटो के द्वारा धौलपुर बस स्टैंड पर किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी दौरान मनोरमा अपने दो बैग ऑटो में भूल गईं। बैग में करीब तीन लाख रूपये के आभूषण,नगदी और अन्य सामान था। ट्रैफिक कर्मियों के सहयोग से महिला के दोनों बैग सुरक्षित मिला गए.महिला मनोरमा ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि ये पल कभी भूल नहीं सकती।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here