Home crime पीसांगन पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली की जब्त

पीसांगन पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली की जब्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन,अजमेर- संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन पुलिस ने अवैध बजरी खनन,परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के हनुवंतपुरा से अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। थानाधिकारी सरोज चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में सुरक्षित खड़ा करवाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया गया है।

पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

थानाधिकारी सरोज चौधरी ने बताया कि हनुवंतपुरा सरहद में गश्त के दौरान उन्हें सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। उसे रोकने पर जांच की गई तो उसमें बजरी भरी मिली। चालक से बजरी का रवन्ना और परमिट मांगा गया, लेकिन वह इसे पेश नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौका पाकर मौके से रफ्फूचक्कर हो गया। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सरोज चौधरी के अलावा एएसआई महावीर प्रसाद शर्मा,कानाराम घासल,हैड कांस्टेबल महेश कुमार मीणा,कांस्टेबल दिनेश चौधरी,प्रधान जाट,सुखाराम चोयल व धर्मासिंह रावत शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version