पीसांगन में हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध का रेस्क्यू,संकटग्रस्त प्रजाति का यह गिद्ध

0
33
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
-ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन,अजमेर ।पीसांगन में हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध का रेस्क्यू,संकटग्रस्त प्रजाति का यह गिद्ध 10 दिन से भटक रहा था पीसांगन में।
अजमेर जिले के पीसांगन क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से भटक रहे एक हिमालयन ग्रिफॉन वल्चर (गिद्ध) का रेस्क्यू किया गया है। यह विशालकाय गिद्ध हिमालयी क्षेत्र से भटककर यहां पहुंचा था।
हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध (Gyps himalayensis) हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला एक विशालकाय पक्षी है और एशिया के सबसे बड़े गिद्धों में से एक है। यह अपनी भारी शारीरिक बनावट, शक्तिशाली चोंच और विशाल पंखों के लिए जाना जाता है।
इस प्रजाति को IUCN की लाल सूची में ‘संकटग्रस्त’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। भारत सरकार भी इसके संरक्षण के लिए ‘गिद्ध कार्य योजना 2020-25’ जैसे प्रयास कर रही है। पीसांगन पहुंचा गिद्ध भी इसी संरक्षित प्रजाति का एक सदस्य बताया जा रहा है।
पीसांगन निवासी समाजसेवी मनोज सेन और सुरेंद्र कुमार सेन ने इस भटकते गिद्ध को मकान की छत पर बैठा देखकर वन विभाग जयपुर की टीम से संपर्क किया। उनकी सूचना पर उपवन संरक्षक अजमेर ने एक टीम का गठन किया।
गठित टीम में पुष्कर रेंज से रेंजर मानसिंह राठौड़, कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट, पीसांगन क्षेत्र से सर्पमित्र हर्षित जागृत, मनीष कुमावत, ग्रामीण आसिफ खान, निर्मल जागृत और राजेंद्र सेन शामिल थे। टीम ने अथक प्रयासों के बाद गिद्ध को पीसांगन में एक छत पर बैठे हुए पाया और उसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी, पुष्कर ने बताया कि यह गिद्ध हिमालय से सफर करते हुए अजमेर जिले की पुष्कर रेंज के पीसांगन क्षेत्र में पहुंच गया था।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here