Home international फ्रांस की महिला के साथ उदयपुर में रेप की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- गहलोत

फ्रांस की महिला के साथ उदयपुर में रेप की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- गहलोत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

टजयपुर।  पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर उदयपुर में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की निंदा की है। गहलोत ने कहा की उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

फ्रेंच महिला के साथ दुष्कर्म ऐसे वक्त हुआ है जब हाल ही में अमेरिका ने अपने देश की महिला यात्रियों को अपराध की घटनाओं के कारण भारत यात्रा के दौरान छह राज्यों में सावधान रहने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और इसका कारण रेप की वारदातों को तेजी से बढ़ता हुआ बताया है। ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में ऐसी एडवाइजरी का हिस्सा न बन जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version