लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ शुभारंभ, विधायक पब्बाराम विश्नोई ने दबाया रिमोट बटन
नोख (फलोदी)। जिले के नोख कस्बे में सोमवार को 925 मेगावाट एनटीपीसी सौर ऊर्जा पार्क का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया, वहीं स्थानीय स्तर पर फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया।
वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने सोलर प्लांट परिसर के बाहर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
️ नेताओं के संबोधन
-
विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। वंदे भारत ट्रेन और राजस्थान की तपिश भूमि में सौर पार्क का निर्माण ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।
-
एनटीपीसी महाप्रबंधक अजय शुक्ला ने सभी मेहमानों और ग्रामीणों का आभार जताया और कहा कि गांव का सहयोग सराहनीय है, भविष्य में भी कंपनी गांव के विकास कार्यों में भागीदार बनेगी।
-
नोख सरपंच प्रतिनिधि अजय छंगाणी ने कहा कि सोलर पार्क से गांव को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने सीएसआर फंड के तहत गांव के विकास, वृक्षारोपण, गौशाला निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का प्रस्ताव रखा।
परियोजना का महत्व
यह पार्क एनटीपीसी द्वारा विकसित किया गया है और राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
इस अवसर पर बाप उपखंड अधिकारी सुखराम पिडेल, एनटीपीसी लखनऊ के महाप्रबंधक अजय शुक्ला, महाप्रबंधक मानव संसाधन सिमरन सिनहारे, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद मलिक (जैक्शन सोलर), प्रदीप उद्धव चौधरी (हेड, एलएनटी सोलर), प्रवीण सिंह अमर राजा, सरपंच प्रतिनिधि अजय छंगाणी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।














































