लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महाआरती और दिव्य दरबार रहेंगे मुख्य आकर्षण
नागौर/फागली (प्रदीप कुमार डागा)। धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बने फागली धाम सरकार में 1 अप्रैल 2026 को श्री सिद्ध पुनरेश्वर हनुमानजी (फागली धाम सरकार) के प्रथम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य जागरण, महोत्सव एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव श्री 108 महंत श्री राजराजेश्वर दास जी वैरागी (जगतगुरु श्री रामानंदी वैष्णव आचार्य पीठ, जाजीवाल खिचियां, जोधपुर) तथा सनातन ऋषि महंत स्वामी लक्ष्मी नारायण दास जी महाराज के सान्निध्य एवं निर्देशन में सम्पन्न होगा।
भक्ति और आस्था का विशेष आयोजन
आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक उत्सव सनातन धर्म अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है। श्री हनुमानजी महाराज के प्रकट पाटोत्सव पर होने वाला यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
- 1 अप्रैल (बुधवार)
- प्रातः 5:15 बजे: श्री फागली धाम सरकार का पूजन एवं ज्योत प्रज्वलन
- प्रातः 8:15 बजे: श्री पुनरेश्वर हनुमानजी का भव्य जागरण (भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां)
- सायं 7:15 बजे: दिव्य समस्या समाधान दरबार
- 2 अप्रैल (गुरुवार)
- प्रातः 6:15 बजे: महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन
भजन संध्या रहेगी आकर्षण का केंद्र
जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक अनिल सेन ताऊसर द्वारा भक्ति संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
आयोजन स्थल
यह भव्य आयोजन ओमकार सनातन वेद शक्ति पीठ, डिडवाना रोड पुलिया के पास, रिंग रोड, फागली (नागौर) में आयोजित होगा।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
