लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन ,अजमेर । पीसांगन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाधिकारी सरोज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर्व एवं कस्बे में आयोजित होने वाले गैर नृत्य को लेकर कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।
थानाधिकारी सरोज चौधरी ने कानून व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि होली की आड़ में हुड़दंग कर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के नाम पर शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में होलिका दहन, धुलंडी, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी एवं गणगौर के अवसर पर आयोजित होने वाले गैर नृत्य के दौरान पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त के निर्देश दिए गए। थानाधिकारी ने एचएम क्राइम एवं पुलिस फोर्स महेश कुमार मीणा को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गैर नृत्य का आयोजन आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ किया जाएगा तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
बैठक में सदस्यों ने त्योहारों के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस पर थानाधिकारी ने पुलिस अमले को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में एएसआई कानाराम घासल, सुनील कुमार चौधरी, मालखाना इंचार्ज छोटूराम कारबाल, गोविंदगढ़ प्रशासक जगपालसिंह शक्तावत, बुधवाड़ा प्रशासक जगदीश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बीरम पीपाड़ा, ओमसिंह राठौड़, बद्रीप्रसाद साहू, गुलाम मुस्तफा, रफीक कटारिया, सगीर अहमद, सदर हाजी मोहम्मद इस्माइल, अमराराम गुर्जर, राजवीर पौषक, महेंद्र जैन, आयुष जैन, जुल्फा बानो, सांवताराम गुर्जर, सांवरलाल चौधरी, अमृत कुमार जोशी, नींबाराम गुर्जर, हंसराज रेगर, घीसाराम गुर्जर, शिवप्रसाद जागृत, मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, दीपक कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र साहू, दुलीचंद चौधरी, देशराज गैणा सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

















































