लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन, अजमेर।
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन, अजमेर। ग्राम न्यायालय पीसांगन में अध्यक्ष भावना सिंह और न्यायाधिकारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्य के रूप में राजीव बड़गूजर, उपखंड अधिकारी, पीसांगन भी उपस्थित रहे।
लोक अदालत के बैंच के समक्ष पक्षकारों के मध्य समझाईश की गई और ग्राम न्यायालय पीसांगन के 4 फौजदारी नियमित प्रकरण और 1 घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरण का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही उपखंड कार्यालय, पीसांगन के अंतिम लोक अदालत से आज तक कुल 2007 राजस्व संबंधी प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है।
अध्यक्ष भावना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को उनके विवादों का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान प्रदान करना है। उन्होंने आशा जताई कि इस तरह के प्रयासों से न्याय तक पहुंच सरल और सुलभ बनेगी।











































