लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: ओमप्रकाश चौधरी, पीसांगन (अजमेर)
पीसांगन: भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सुभाष स्टेडियम में अंबेडकर मंच पीसांगन के तत्वावधान में भव्य उपखंड स्तरीय सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
सभा के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्ष, शिक्षा के महत्व और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सभा की अध्यक्षता सोहनलाल फानन ने की, जबकि मंच संचालन चंद्रप्रकाश चौहान और उर्मिला सामरिया ने किया।
इस अवसर पर कानाराम ढझा, शिवराज जाटोलिया, कैलाश फानन, मोहन गोधा, शिवचरण ढझा, दिनेश नायक, राजेश तोषक, सुरेश फुलवारी, सतीश बाकोलिया, कालूलाल मेघवंशी, सोनू जाटोलिया, दिनेश चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
