पीसांगन में 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

पीसांगन (अजमेर)। थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपितों में कोटपुटली-बहरोड़ के बागावास अहिरान विराटनगर निवासी विकास कुमार मीणा और जेठाना निवासी मुकेश देपण शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनो आरोपितों को जेल भेज दिया गया

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और पीड़ित बालक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here