- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन। पीसांगन थाना क्षेत्र के जेतगढ़ गांव से 84 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लापता बुजुर्ग की पहचान राजु महाराज (आयु 84 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह 2 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे।
उनके बेटे हनुमान सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन बुजुर्ग का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पीसांगन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच और तलाश का जिम्मा एएसआई महावीर प्रसाद को सौंपा गया है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है।
- Advertisement -













































