लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जल जीवन मिशन के अंतर्गत उच्च जलाशय सहित कई विकास कार्यों का होगा शिलान्यास
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
मांडल विधानसभा क्षेत्र के सुवाणा पंचायत समिति अंतर्गत पालड़ी ग्राम पंचायत में 6 अक्टूबर को पीएचडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर मांडल विधायक उदय लाल भडाणा भी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा युवा नेता कमलेश सिंह गुड़ा ने बताया कि मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं विधायक उदय लाल भडाणा शाम 4:15 बजे जल जीवन मिशन के अंतर्गत पालड़ी ग्राम में उच्च जलाशय का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे मांडल विधानसभा क्षेत्र में डीएमटी मद से स्वीकृत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का मोका मुआयना
भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायज़ा मांडल विधायक उदय लाल भडाणा, पीएचडी एसी धनपत राज सोनी, पीएचडी ईएएन बक्सु लाल गुर्जर, पीएचडी ईएएन गणेश ठुकरण, सुरज भडाणा, कमलेश सिंह गुड़ा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर जाट, भाजपा युवा नेता मुकेश भडाणा, संतोकपुरा सरपंच परमेश्वर लुहार और महावीर भडाणा ने लिया।
स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में मंत्री के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।
