लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अतिरिक्त मुख्य अभियंता हुकुमचंद मीणा ने आज दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज से प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं सतत विकास की कामना की।
दर्शन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने एसी मीणा का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कामखेड़ा बालाजी धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
