पेड़ पर चढ़ते भालू को देखकर पर्यटक रोमांचित हुए 

0
149
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कुंभलगढ़ वन्य जीव अभ्यारण में जानवरों की साईटिंग जारी,

जंगल सफारी के दौरान दिखा भालू,

जानवरों के मूवमेंट से जंगल सफारी में बड़ी पर्यटकों की संख्या,

गौतम शर्मा
राजसमंद। के कुंभलगढ़ वन्य जीव सफारी में पिछले कुछ समय से जानवरों के दिखाने का क्रम लगातार जारी है। जानवरों की साईटिंग के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं। वहीं जानवरों को देखकर रोमांचित भी हो रहे है। जंगल सफारी के दौरान एक भालू को साईंटिंग करते हुए देखा गया। भालू के पेड़ पर चढ़ने की कला को देखकर वहां मौजूद पर्यटकों की गाड़ियां रुक गई और सभी ने पूरे उत्साह से मूवमेंट का आनंद लिया।

पर्यटकों ने यह दृश्य अपने मोबाइल में भी कैद किया। आप भी देखिए किस तरह से भालू जंगल में चलते हुए आया और पूरी सावधानी बरतते हुए पेड़ पर चढ़ गया। आपको बता दें पिछले कुछ समय से कुंभलगढ़ में पैंथर भालू चीतल जैसे जंगली जानवर प्रतिदिन देखने को मिल रहे हैं। इससे पर्यटकों में भी उत्साह बना रहता है वहीं आवक बढ़ने से यहां का स्थानीय व्यापार भी प्रभावित होनें लगा हे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here