पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्द्धन का लिया संकल्प

0
141
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पर्यावरण की सुरक्षा हमारा और समाज का उत्तदायित्व : मोहता 
बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से जिले में संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्थान परिसर में पौध रोपण एवं पर्यावरण संवर्द्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज मोहता ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए। पेड़ पर्यावरण संवर्द्धन के लिए आवश्यक और उसकी सुरक्षा हमारा और समाज का उत्तदायित्व भी है। इसलिए आवश्यक है कि हम सब मिलकर पौधे लगाएं और उनकी देखरेख करें ताकि हर पौधा पेड़ बन सके।

चारों तरफ हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है। संस्थान परिसर के अलावा नत्थूसर बास स्थित प्रशिक्षण केन्द्र के पास हरिराम पार्क में पौधारोपण किया गया। बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की सदस्या उषा मोहता ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए भी आमजन को आगे आना होगा, जिससे जंगलों का अस्तित्व बना रहे। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने कहा कि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं। जिसका खामियाजा भी हमे ही भुगतना पड़ रहा है। इसलिए पेड़ों को संरक्षित करना होगा।

वहीं संस्थान द्वारा गंगाशहर स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में बनवारी लाल शर्मा और डॉ. वत्सला गुप्ता के साथ पौधारोपण किया गया। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी इनकी देखभाल करना है। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य, तलत रियाज, लक्ष्मीनारायण चूरा, मोहन आचार्य, विष्णुदत्त मारू आदि ने विश्व पर्यावरण दिवस की अवधारणा एवं इसके माध्यम से आम जन तक स्वच्छता के लिए स्वअनुशासन अपनाने की बात कही। इस मौके पर अनुदेशिकाएं पूजा कच्छावा, ममता पंवार आदि ने भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here