लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां के वरिष्ठ पत्रकार एवं भास्कर संवाददाता निर्मल गुप्ता की माता ज्ञानवती देवी का जयपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बुधवार शाम अंतिम सांस ली।
ज्ञानवती देवी के निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई। पत्रकारों, इष्टजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
92 वर्षीय ज्ञानवती देवी का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था और वे इलाजरत थीं।
पत्रकार निर्मल गुप्ता की माता के निधन पर उनियारा उपखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश मयंक, सुरेंद्र शर्मा (चौरु), मुजम्मिल सारण, अशोक कुमार सैनी, संदीप गुप्ता, प्रवीण शर्मा, महेश त्रिपाठी, शिवराज मीणा, आनंद शर्मा, महेंद्र कुमार सैनी, कन्हैया लखैरा, मुनीम मीणा, सलीम खान, राजेश कुमार सैन (बनेठा) सहित कई पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने शोक प्रकट करते हुए परिवार को सांत्वना दी।











































