Home latest पत्रकार दीपेंद्र सिंह राठौड़ के पिता स्व. उमरावसिंह राठौड़ को दी श्रद्धांजलि

पत्रकार दीपेंद्र सिंह राठौड़ के पिता स्व. उमरावसिंह राठौड़ को दी श्रद्धांजलि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां। कस्बे के स्थानीय पत्रकार दीपेंद्र सिंह राठौड़ के पिता स्व. उमरावसिंह राठौड़ के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई गणमान्यजन उनके निवास पर पहुंचे और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मेडता विधायक लक्ष्मणराम कलरू,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा,भाजपा नेता भनाराम बेड़ा,भामाशाह पवन कुमार सांड,रविंद्र जैन, कालूराम प्रजापत, ठा.सा. महावीर सिंह, महेंद्र सिंह, गणपत सिंह, नरपत सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय समेत कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने स्व. उमरावसिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने कहा कि उमरावसिंह राठौड़ एक सरल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव समाजहित को प्राथमिकता दी और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया।ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version