लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
, प्रेमी व दो साथियों संग मिलकर रची साजिश, अब पहुंचे सलाखों के पीछे
श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के चक 01 केएलएम में हुए आशीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। मृतक की पत्नी अंजू ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
3 महीने बाद ही करवा दी पति की हत्या
श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को चक 01 केएलएम निवासी बजीरचंद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें उसके भतीजे आशीष कुमार की मौत को अज्ञात वाहन की टक्कर बताया गया था। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ लेकिन मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों की प्रकृति को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर रामेश्वरलाल तथा वृत्ताधिकारी अनूपगढ़ प्रशांत कौशिक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एफएसएल मोबाइल यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आशीष की हत्या की गई है।
शादी के बात भी प्रेमी से संपर्क
जांच में सामने आया कि मृतक आशीष कुमार की शादी करीब तीन माह पूर्व अंजू पत्नी आशीष कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर से हुई थी। अंजू इस विवाह से खुश नहीं थी और कुछ समय बाद अपने पीहर चली गई जहां उसका अपने प्रेमी संजय उर्फ संजू के साथ संपर्क बना रहा। दोनों ने मिलकर आशीष की हत्या की योजना बनाई।
योजना के तहत अंजू वापस अपने ससुराल चक 01 केएलएम आकर पति के साथ रहने लगी। 30 जनवरी की रात उसने आशीष को घूमने के बहाने घर से बाहर निकाला। पहले से ही सुनसान सड़क पर झाड़ियों में छिपे आरोपियों ने अंजू के इशारे पर आशीष पर डंडों से हमला किया और गले में मफलर डालकर उसका गला घोंट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या को लूट और एक्सीडेंट का दिया रूप
हत्या के बाद घटना को सड़क दुर्घटना और लूट का रूप देने के लिए अंजू ने आरोपियों को मृतक का मोबाइल फोन और अपने कानों के झुमके देकर मौके से फरार कर दिया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध साजिसन हत्या करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अनुसंधान के लिये आरोपियों का रिमांड मांगा गया जिस पर न्यायालय ने मृतक आशीष की पत्नि अंजू को 2 दिन व अंजू के प्रेमी संजय व उसके साथियों को 5 दिन के लिये पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिये।














































