लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। शहर से करीब 20-25 किलोमीटर दूर मांझवास गांव स्थित नेपाल की तर्ज पर बने पशुपति महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
मंदिर परिसर में चारों ओर “हर-हर महादेव” और “जय शिव शंभू” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर को लगभग 51 हजार दीपकों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भव्य रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपति महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।