पशुपालन मंत्री कुमावत ने शिवाजी नगर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

0
55
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गुरजंट सिंह- धालीवाल मीडिया कोऑर्डिनेटर

बाड़मेर/जयपुर ।
का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागवार स्टॉल्स पर पहुँचकर अधिकारियों और ग्रामीणों से संवाद किया तथा चल रही गतिविधियों की जानकारी ली।

शिविरों से जनता को मिल रही बड़ी राहत

मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। सेवा शिविरों के माध्यम से शासन व प्रशासन सीधे जनता तक पहुँच रहा है और लंबित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाएँ और जरूरतमंदों को भी इसमें शामिल करवाएँ।

16 विभाग एक मंच पर

मंत्री ने बताया कि शिविरों में 16 विभाग शामिल किए गए हैं, जो न केवल योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं बल्कि नाम शुद्धिकरण, नामांतरण, बंटवारा विवाद जैसी वर्षों से लंबित समस्याओं का भी त्वरित समाधान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अब सभी विभाग एक मंच पर मिलकर पारदर्शिता के साथ समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं।

कृषि और पशुपालकों के लिए विशेष संदेश

मंत्री कुमावत ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि और पशुपालन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस योजना का पंजीकरण 1 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगा।

नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान मंत्री कुमावत ने शिवाजी नगर ग्राम पंचायत के नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और पंचायत से जुड़े कार्यों में आसानी होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, डॉ. प्रियंका चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्रसिंह चांदावत, समाजसेवी स्वरूपसिंह खारा, बालाराम मूंढ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here