Home crime पशु क्रूरता पर बड़ी कार्रवाई, 17 पशुओं से भरी पिकअप जब्त, 2...

पशु क्रूरता पर बड़ी कार्रवाई, 17 पशुओं से भरी पिकअप जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद | (गौतम शर्मा)। जिले के कुंवारिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसों से ठूस-ठूस कर भरी एक पिकअप को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संदिग्ध वाहन से हुआ खुलासा

थानाधिकारी रामचन्द्र कुमावत के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान लालपुर चौराहा पर एनएचएआई 758 से गुजर रही एक पिकअप संदिग्ध नजर आई। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की।

अमानवीय हालत में मिले पशु

जांच में सामने आया कि पिकअप में डबल पार्टिशन बनाकर 13 दुधारू भैंसें, 3 पाड़िया और 1 पाड़ा को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरा गया था। सभी पशुओं के पैर बांधे हुए थे और उनकी हालत गंभीर थी।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राज्यावास निवासी वकील बंजारा और मुकेश बंजारा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

चोरी के एंगल से भी जांच

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं ये पशु चोरी के तो नहीं हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा की गई है, जिससे पशुओं के वास्तविक मालिकों की पहचान हो सके।

थाने में पशुओं की देखभाल

जब्त पशुओं के लिए थाने परिसर में चारा-पानी की व्यवस्था की गई है। दिनभर किसानों का आना-जाना लगा रहा और कई लोग पशुओं को देखने पहुंचे।

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version