- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
*खेलों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद संभव- मदन राठौड*
जयपुर। पारीक कॉलेज में आयोजित अन्तरमहाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल समारोह में संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास की धुरी है।
खेल के माध्यम से व्यवक्तित्व का विकास होता हैं तथा खेल सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में पिरोकर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देते हैं।
राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेलों इंडिया व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ग्रामीण ओलंपियाड इसी की ही कड़ी है।
राठौड़ ने कहा कि खेलेगा इंडिया तो बढेगा इंडिया। राठौड़ ने युवाओं का आवहान किया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सीमित व आवश्यक होने पर ही करे। सरकार की योजनाओं व सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को वरीयता दी जा रही हैं। 
राठौड़ ने पारीक कॉलेज शिक्षण संस्थानों का समाज में योगदान को अविस्मरणीय बताया।
राठौड़ ने विजेता पारीक कॉलेज व उपविजेता भवानी निकेतन को ट्रॉफी व मैडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नरेश पारीक, कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को बधाई दी।
प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष बजरंग लाल पारीक, सचिव लक्ष्मीकांत पारीक, कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश पारीक,उपाध्यक्ष एन. के पारीक, संयुक्त सचिव गौरव पारीक, सदस्य भगवान सहाय पारीक, के.के. पारीक, रीतेश सी पुरोहित ,भगवती प्रसाद पारीक व कॉलेज प्राचार्य प्रो. एन.एम. शर्मा ने अतिथियों का सम्मान कर स्वागत किया।
सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 43 टीमों के 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, वासुदेव चावला भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल पारीक ने उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।
- Advertisement -















































