पन्या सेपट के बेटे गोदीप मीणा की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

0
96
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर में कैंडल मार्च निकाल कर जताया आक्रोश राजस्थानी अभिनेता पन्या सेपट के बेटे गोदीप मीणा की संदिग्ध मौत का मामला
जयपुर। राजस्थानी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार पन्या सेपट के बेटे गोदीप मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर शनिवार को जयपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च गुर्जर की थड़ी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ निकाला गया, जिसमें राजस्थानी सिनेमा से जुड़े कलाकारों, पन्या सेपट के समर्थकों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।
कैंडल मार्च के दौरान सभी ने एक स्वर में सरकार और पुलिस प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और मौत के पीछे जिम्मेदार दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की।
इस मौके पर भावुक होते हुए पन्या सेपट ने कहा कि
“आज मेरा बेटा गया है, कल किसी और का बेटा भी जा सकता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और जो भी असली दोषी हैं, उन्हें सजा जरूर मिले।”
कैंडल मार्च में श्री करणी सेना महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रूपल जांगिड़ भी मौजूद रहीं। उन्होंने नए मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि गोदीप मीणा की मौत से पूरा राजस्थानी सिनेमा जगत शोक और आक्रोश में है। सरकार को चाहिए कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाए, ताकि एक पिता को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

X कैंडल मार्च के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने गोदीप मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि गोदीप मीणा का शव जयपुर के एक होटल में संदिग्ध अवस्था में मिला था, जिसके बाद से ही मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here