Home rajasthan पंचमुखी हनुमान मन्दिर में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का अभिषेक

पंचमुखी हनुमान मन्दिर में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का अभिषेक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  दिल्ली हाइवे, स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर के महन्त रामरज दास त्यागी महाराज के सानिध्य में सोमवार को सन्तों ने द्वादश ज्योतिर्लिंग पार्थिव पूजन एवं दुग्ध, जल, तीर्थों के जल से पं कमलेश शर्मा के नेतृत्व मे मंत्रोच्चार से अभिषेक किया।  इस मौके पर भोले नाथ एवं पंचमुखी हनुमान जी से झालावाड़ विद्यार्थियों में जो बच्चे गौलोक वासी हुए एवं जो हास्पीटल में ईलाज चल रहे उनके लिए विशेष आराधना की गई।
वही, हरिद्वार में मनसा माता मन्दिर की घटना में भी जन हानि हुई और अस्पताल भर्ती भक्तों के लिए भी विशेष आराधना की गई ।
सभी सन्तों ने कहा कि अभी जयपुर में तीज के त्योहार की भक्तों की भीड़ चल रही है। आगामी नजदीक ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, रिषि पंचमी जैसे त्योहारों पर असंख्य भक्तों की भीड़ जयपुर के देवालयो में रहेगी, हरिद्वार जैसी घटना देखते हुए भक्तों से अनुरोध है देवालयों की व्यवस्थाओं में भी सहयोग करे और अफवाहों पर ध्यान रखें। अफवाह फैलाने वालों की प्रशासन को सुचना देकर सहयोग करें। जिससे जयपुर की आन, बान, शान बनी रहे।
ईश्वर भक्तों की मनोकामना पुर्ण करे।
कर्यक्रम मे महन्त राजाराम, गिर्राज महाराज, धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय, कैलाश प्रसाद, अयोध्या के सुदर्शन दास, राम प्रसाद, शनिधाम रघुवीर शरण दास महाराज सन्त समाज उपस्थित रहे। सरकार से निवेदन है कि मंदिर प्रशासन के साथ सभी मंदिरों में उत्सवों में बढ़ती संख्याओं को देखते हुए उचित पुलिस व्यवस्था एवं आपातकालीन अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए ।जीण शीर्ण प्राचीन देवालय है उनका भी सर्वेक्षण करवाया जाए एवं भक्तों की सुरक्षा हेतु उचित जीर्णोद्धार करवाया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version