Home protest ग्राम सेंसड़ा , रियां बड़ी के वाहन चालकों ने टोल वसूली का...

ग्राम सेंसड़ा , रियां बड़ी के वाहन चालकों ने टोल वसूली का किया विरोध

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियांबड़ी(नागौर)
अधूरी सड़क और नजदीकी दूरी के बावजूद टोल वसूली पर विरोध प्रदर्शन

टोल नाके पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।

रियांबड़ी। रियाँबड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम सेंसड़ा द्वारा रियां बड़ी के वाहन चालकों से टोल वसूली के विरोध में  जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने टोल नाके पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रिया बड़ी से टोलू नाके की दूरी मात्र 4 किलोमीटर है और मुख्य सड़क का निर्माण अभी अधूरा है। ऐसे में टोल लेना नियमों के खिलाफ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ व एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी ने बताया कि रियांबड़ी का पुलिस थाना पादूकलां में हैं और लोगों को रोजाना वहां जाना पड़ता है। ऐसे में एक ही दिन में कई बार टोल देने से वाहन चालकों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है। वाइस चेयरमैन सत्यनारायण वैष्णव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी स्कूल जाने के लिए घरेलू वाहनों पर निर्भर हैं। टोल बसूली से अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी ने चेतावनी दी कि यदि रिया बड़ी और पादूकलां के वाहनों को टोल मुक्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मैनेजर का आश्वासन
टोल मैनेजर सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि यदि मांगे स्थानीय जनप्रतिनिधि की लेटर पेंड पर लिखित में भेजी जाएंगी, तो उन्हें सार्वजनिक निर्माण विभाग व उच्च अधिकारियों को भेजकर टोल मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट राम किशोर तिवाड़ी, पूर्व उपसरपंच देवी सिंह बडगुजर, मुरलीधर सोनी, दिनेश गोड़, प्रेमाराम भाटी, राधेश्याम माली, संपतराज दगदी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version