- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पलवल। लोकेशन रिपोर्टिंग में बृज किशोर पारीक ने बताया कि पलवल से दिल्ली के लिए निर्धारित 3:10 बजे चलने वाली ट्रेन शुक्रवार शाम को अपने तय समय से एक घंटे से भी अधिक देर तक प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नहीं पहुंची।
ट्रेन के निर्धारित समय से काफी देर तक न आने के कारण प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में नाराज़गी देखी गई। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि अब हरियाणा में भी शटल और पैसेंजर ट्रेनों का हाल लगातार खराब होता जा रहा है, जिससे रोज़ाना आने-जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने और देरी के कारणों की स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है।
- Advertisement -













































