लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (निर्मल गुप्ता)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा बड़े-बड़े विराट हिंदू सम्मेलन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उनियारा उपखंड क्षेत्र के पलाई मंडल में भी 8 फरवरी को दिव्य एवं विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस आयोजन को लेकर पदाधिकारियों ने हाल ही में विशाल पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक जसराम मीणा, उपखंड कार्यवाह राजेश कुमार, संघ के उपखंड के गौ सेवा प्रमुख रामकिशन धाकड़, रामस्वरूप धाकड़, लादू रेगर, कालू मीणा, पप्पू मीणा, पप्पू माली, कैलाश जैन, मुकेश, शंकर सेन, हेमराज धाकड़, हरिनारायण रेगर, कैलाश शर्मा, प्रधान गुर्जर, शंकर धाकड़, रामफूल गुर्जर, प्रकाश धाकड़ सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस पोस्टर विमोचन का उद्देश्य स्थानीय समाज को आगामी हिंदू सम्मेलन की जानकारी देना और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।








































