Home latest पादूकलां में श्रीमहंत कपिलदास जी महाराज का आठवां पुण्यतिथि महोत्सव कल से 

पादूकलां में श्रीमहंत कपिलदास जी महाराज का आठवां पुण्यतिथि महोत्सव कल से 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

13 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ, 14 अक्टूबर को कन्या भोज और भंडारे का आयोजन

पादूकलां। कस्बे के मेला मैदान स्थित सियाराम धाम में श्रीमहंत कपिलदास जी महाराज का आठवां पुण्यतिथि महोत्सव 13 और 14 अक्टूबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित होगा। दो दिवसीय महोत्सव में सुंदरकांड पाठ, कन्या भोज और भंडारे सहित धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

महोत्सव के पहले दिन 13 अक्टूबर को रात 8 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। वहीं, दूसरे दिन 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव का व्यवस्थापन महामंडलेश्वर श्रीसंतदास जी महाराज के नेतृत्व में होगा। नागौर के मौनी बाबा ओंकारदास जी महाराज का सानिध्य रहेगा, जबकि महंत राधादास जी त्यागी कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

श्रीमहंत कपिलदास जी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और धर्मलाभ लेंगे। सियाराम धाम में होने वाले आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version