पचपदरा रिफाइनरी परियोजना राजस्थान के आर्थिक विकास को देगी नई दिशा: मदन राठौड़

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी।

राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।


️ रोजगार और आर्थिक विकास का बड़ा आधार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह परियोजना रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बनेगी।
उन्होंने बताया कि पहले जहां 10 से 30 हजार रोजगार की संभावना थी, वहीं अब लगभग 90 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।


पानी और संसाधन प्रबंधन पर फोकस

राठौड़ ने कहा कि परियोजना के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर सरकार ने नवाचार करते हुए पाली, बालोतरा और जोधपुर क्षेत्र के शोधन किए गए अपशिष्ट जल के उपयोग का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे आमजन की पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।


कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय परियोजना से जुड़े समझौते राज्य हित में नहीं थे और राज्य पर भारी वित्तीय भार डालने वाले प्रावधान किए गए थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाद में समझौते में सुधार कर राज्य के हितों को सुरक्षित किया और वित्तीय भार में लगभग 40,000 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित की गई।

राष्ट्रहित पर भी टिप्पणी

इस दौरान राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी दलों को एकजुट होकर देशहित में सोचने की आवश्यकता है।

पचपदरा रिफाइनरी परियोजना को राज्य सरकार एक बड़े औद्योगिक और आर्थिक परिवर्तन के रूप में देख रही है, जो आने वाले वर्षों में राजस्थान की विकास गति को नई दिशा दे सकती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here