लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुनेश धाकरे ब्यूरो चीफ
पुलिस ने राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाई डेड बॉडी
धौलपुर। जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के ढोंडे का पुरा गांव के पास पार्वती नदी में पति-पत्नी का शव बहता हुआ मिला है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जब नदी में डेड बॉडी बहती हुई देखी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी के शव को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया है। मृतकों की पहचान रविता(30) पत्नी महेश और महेश(35)पुत्र रघुवीर जाति जाटव निवासी ढोंडे का पुरा का पुरा के रूप में हुई है।
मामले को लेकर दिहोली थानाधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों डेड बॉडी को नदी से रेस्क्यू कर राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं लग सकी है। वहीं हल्का पटवारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों मृतक ढोंडे का पुरा गांव के निवासी है। जो आपस में पति-पत्नी है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। सभी बच्चे नाबालिक हैं। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
