Home rajasthan जागेश्वर बाबा की सवारी ने मन मोहा, महाकाल की पालकी और...

जागेश्वर बाबा की सवारी ने मन मोहा, महाकाल की पालकी और आस्था की भीड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जितेंद्र बालोत संवाददाता

नसीराबाद/अजमेर। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां सावन माह के पवित्र महीने में मंगलवार शाम को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर बाबा महाकाल की तर्ज पर नसीराबाद के राजा बाबा जागेश्वर नाथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान हर ओर ‘जय महाकाल’ के जयकारों से नसीराबाद गूंज उठा. बाबा नें पालकी मे सवार होकर भक्तो का हाल जाना।
नसीराबाद के महादेव मोहल्ला स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में हर दिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।  भगवान की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर रहते हैं. सावन माह में राजाधिराज बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने मंदिर परिसर से निकलते हैं। मान्यता है कि वर्षा काल में सृष्टि का संचालन करने वाले सभी देवता शयनकाल में चले जाते हैं, तब भोलेनाथ सृष्टि का संचालन करते हैं। ऐसे में सावन मास में महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलते हैं
भगवान जागेश्वर नाथ की सवारी सुभाषगंज अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर के परिसर में पूजा-अर्चना करने के बाद नगर भ्रमण लिए रवाना हुई इसके बाद सवारी फ्रॉम जी चौक , हनुमान चौक, सदर बाजार , सदर बाजार होते हुई पलसानिया रोड महादेव मोहल्ला स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जागेश्वर महादेव मंदिर के महंत दिनेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि भगवान जागेश्वर नाथ नसीराबाद के राजा हैं । आज भगवान महाकाल जागेश्वर नाथ के रूप में पालकी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले है। बाबा के दर्शन से भय और रोगों का नाश होता है। यह अद्भुत मिलन भक्त और भगवान के बीच होता है। यह नजारा देखने लोग दूर दराज से दर्शन करने मंदिर आते है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version