- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पादूकलां कस्बे में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है। बीएलओ अधिकारी घर-घर जाकर परी-गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं से सही जानकारी भरने का आग्रह कर रहे हैं।
बीएलओ महावीर रुणवाल ने बताया कि सभी 17 वार्डों में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य जारी है। मतदाताओं से कहा गया है कि वे प्रपत्र को सही-सही भरकर एक प्रति अपने पास रखें और दूसरी बीएलओ को दें ताकि नवीनतम निर्वाचन सूची में सभी पात्र नाम जोड़े जा सकें।
अभियान में सुपरवाइजर इंद्राज, बीएलओ महावीर रुणवाल, सुशील बेड़ा, श्यामलाल, जयप्रकाश शर्मा, गजेंद्र सिंह और सुनील शेट्टी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
- Advertisement -















































