ओजोन परत का संरक्षण प्रकृति की सुरक्षा के लिए आवश्यक 

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) भीलवाड़ा द्वारा माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् एवं इंटेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने सैकड़ों छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ओजोन परत का संरक्षण प्रकृति की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर का उपयोग कम करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

विद्यालय की गतिविधि प्रभारी गुमान सिंह पीपाड़ा ने इंटेक संस्था का परिचय कराया। कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वर्तिका राठौर, लीलम चौधरी, राजनंदनी शुक्ला, कनिष्क राज राणावत, अनन्या राठौड़, लवी सिंह, अलीना मंसूरी, तनिष्का माहेश्वरी, अनन्या कुमारी, मुस्कान लोहार और लक्षिता जैन को विजेता प्रमाणपत्र दिए गए।

इस अवसर पर महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम नराणीवाल ने छात्राओं को ओजोन संरक्षण का महत्व समझाया। ट्रस्टी दिलीप तोषनीवाल, वाइस प्रिंसिपल रुचि रस्तोगी और अल्पा जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पृथ्वी की सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here