लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियांबड़ी, नागौर। उपखंड प्रशासन रियांबड़ी ने ग्राम नृसिंह बासनी में लंबे समय से बंद पड़े सार्वजनिक रास्ते को खुलवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की।
यह कार्रवाई तहसीलदार अशोक कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें भू-अन्वेषण निरीक्षक आलनियावास और संबंधित पटवारी भी मौजूद रहे। प्रार्थियों की उपस्थिति में आपसी समझाइश के माध्यम से रास्ता पुनः आमजन के लिए खोल दिया गया।
️ जनसुनवाई के बाद कार्रवाई
तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों पर अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें जनसुनवाई के दौरान लगातार सामने आ रही थीं। कई मामलों में यह विवाद न्यायालय तक भी पहुंच जाते हैं।
इसी क्रम में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर समस्या का समाधान किया।
ग्रामीणों को मिली राहत
रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानी अब समाप्त हो गई है।
यह कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता और ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधे लाभ मिला है।



















































