Home national नितिन नवीन जयपुर में दो घंटे एयरपोर्ट पर अटके, फिर पहुंचे...

नितिन नवीन जयपुर में दो घंटे एयरपोर्ट पर अटके, फिर पहुंचे टोंक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर पहुंचने पर सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम डॅा. प्रेमचंद बैरवा, दिया कुमारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। लेकिन जैसे ही वे टोंक के लिए विशेष हेलिकॅाप्टर से रवाना होने लगे उसमें तकनीकी खराबी आने के कारण दो घंटे तक एयरपोर्ट पर ही अटके रहे। फिर एक हैलिकॅाप्टर टोंक से वापस लौटा तब वे उसी हैलिकॅाप्टर से टोंक कार्यक्रम में पहुंच सके। तब तक स्थानीय लोगों  को कार्यक्रम से जोड़े रखने के लिए टोंक के सभी नेताओं से कार्यक्रम को संबोधित कराया गया।

स्टेट हैंगर पर नितिन नवीन का स्वागत किया

स्टेट हैंगर पर नितिन नवीन का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॅा. प्रेम चंद बैरवा, दिया कुमारी, मंत्री राज्यव र्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, सीपी जोशी,प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, अशोक परनामी, महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मुकेश दाधिच, मुकेश पारीक, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों स्वागत किया ।  इसके बाद वे एयरपोर्ट से टोंक के लिए रवाना हो गए  उनके साथ सीएम भजनलाल शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी रवाना हुए। टोंक में नितिन नवीन पार्टी के जिला भाजपा कार्यालय का उदघाटन करेंगे। टोंक से ही वे बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरगढ़, चूरू, पाली, जालौर और बाड़मेर जिला कार्यालय का वर्चुअल उदघाटन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

नितिन नवीन , सीएम भजनलाल शर्मा , मदन राठौड़ सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर बड़ा आयोजन

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version