- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। कान्हा जी परिवार द्वारा Me Myself School, मॉडल टाउन परिसर में मॉडल टाउन मातृशक्ति के सहयोग से निशुल्क सेल्फ मेकअप क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक लता आसनानी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षिता बदलानी रहीं। प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट अनीता तिवारी ने महिलाओं को सेल्फ मेकअप से जुड़े अनेक उपयोगी टिप्स बताए और उनका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया, जिससे प्रतिभागियों को रोजमर्रा के मेकअप को आसानी से अपनाने की जानकारी मिली।
वंशिका नानकवानी ने सभी अतिथियों का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रीत सधनानी, मधु वरलानी, पूनम भावनानी, रेखा गोयल, स्वाति सेठ गुप्ता, दिव्या लालवानी तथा स्कूल संचालक जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में घनश्याम मुलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- Advertisement -
















































